1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. उज्जैन में गैंगवार का आतंक, बदमाशों ने पेट्रोल डालकर घर को लगाई आग

उज्जैन में गैंगवार का आतंक, बदमाशों ने पेट्रोल डालकर घर को लगाई आग

CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक बदमाश बोतल से पेट्रोल छिड़ककर घर में आग लगा रहा है, जबकि बाकी आरोपी मौके पर खड़े नजर आ रहे हैं।

By: Naredra 
Updated:
उज्जैन में गैंगवार का आतंक, बदमाशों ने पेट्रोल डालकर घर को लगाई आग

धर्मनगरी उज्जैन में गैंगवार की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां बदमाशों ने खुलेआम एक घर को निशाना बनाते हुए पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। घटना का CCTV वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

घटना शहर के ढांचा भवन क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां रौनक गुर्जर के घर पर एक दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने धावा बोला। बताया जा रहा है कि आरोपी बाइक पर सवार होकर आए थे और उनके हाथों में चाकू समेत अन्य हथियार थे। CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक बदमाश बोतल से पेट्रोल छिड़ककर घर में आग लगा रहा है, जबकि बाकी आरोपी मौके पर खड़े नजर आ रहे हैं।

वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना 11 अप्रैल की बताई जा रही है, जबकि इसका वीडियो दो दिन बाद वायरल हुआ। मामले में चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने CCTV के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

उज्जैन से संवाददाता प्रियंक की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...