1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. प्रधानमंत्री संबोधन की खास बाते सिर्फ यहां पढ़े

प्रधानमंत्री संबोधन की खास बाते सिर्फ यहां पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
<b>प्रधानमंत्री संबोधन की खास बाते सिर्फ यहां पढ़े

प्रधानमंत्री संबोधन की खास बाते सिर्फ यहां पढ़े

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत मिलने वाले वित्तीय लाभ की अगली किस्त जारी की। उन्होंने एक बटन दबाकर नौ करोड़ किसान लाभार्थियों के खातों में 18,000 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए, इस योजना के तहत हर साल तीन किस्तों में किसानों के खातों में 6,000 रुपये भेजे जाते हैं। किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये की राशि तीन किस्तों में भेजी जाती हैं।

इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि इस योजना के तहत अब तक 10 करोड़ 60 लाख किसानों के खातों में कुल 96 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की जा चुकी हैं। प्रधानमंत्री ने इस योजना के लाभार्थियों के साथ संवाद भी किया,इस कार्यक्रम का आयोजन ऐसे समय हुआ है जब दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर किसान तीन कृषि कानूनों को रद्द किए जाने की मांग को लेकर पिछले कुछ हफ्तों से प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार का दावा है कि ये तीनों कानून किसानों के हित में हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जिन लोगों का अपना राजनीतिक एजेंडा है वह किसानों को सरकार के साथ बातचीत के लिये आगे नहीं आने दे रहे हैं, जिससे कि उनकी चिंतायें दूर की जा सकें।

मोदी ने कहा कि कुछ लोग किसानों की जमीन को लेकर चिंता जताने का नाटक कर रहे हैं, हम उन सभी के बारे में जानते हैं जिनके नाम जमीन पर कब्जा करने को लेकर मीडिया में आये हैं।

पीएम ने कहा कि हमने एक हजार से अधिक मंडियों को आनलाइन एक दूसरे से जोड़ा है, इन मंडियों में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार पहले ही हो चुका हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हम गांवों में किसानों के जीवन को आसान बना रहे हैं। जो लोग आज बड़े बड़े भाषण दे रहे हैं जब वह सत्ता में थे तब उन्होंने किसानों के लिये कुछ नहीं किया।

मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने और अधिक फसलों को न्यूनतम समर्थन मूलय का लाभ दिया और किसानों को रिकार्ड धनराशि उपलब्ध कराई हैं।

मोदी ने कहा कि नये कृषि कानूनों को लेकर किसानों के मन में कुछ आशंकायें थी, लेकिन राजनीतिक एजेंडा लेकर चलने वाले लोग बीच में आकर नई मांगे रख देते हैं जिनका इन कानूनों से कोई लेना देना नहीं हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जो लोग केरल में कई साल से राज कर रहे हैं वही लोग पंजाब में किसानों के साथ सेल्फी खिंचाने के लिये पहुंच रहे हैं, लेकिन इन लोगों ने अपने राज्य में मंडी प्रणाली के लिये कुछ नहीं किया।

मोदी ने कहा जिन लोगों को मतदाताओं ने नकार दिया अब वही लोग प्रचार पाने के लिये नये नये कृत्यों में लगे हैं लोगों को इनके भ्रमजाल में नहीं फंसना चाहिये।

प्रधानमंत्री ने कहा कि नागरिकों के लिये दिल्ली से भेजा जाने वाला पैसा अब न तो कम होता है और न ही गलत हाथों में जाता हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी किसी भी तरह के भ्रष्टाचार को राष्ट्रीय क्षति मानते थे।

प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के 70 लाख किसानों को केन्द्र की प्रत्यक्ष धन हस्तांतरण योजना का लाभ उपलब्ध नहीं होने देने पर पश्चिम बंगाल सरकार को आड़े हाथों लिया।

किसान आंदोलन को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार उन लोगों के साथ भी बातचीत करने को लेकर तैयार है जो अलग विचारधारा के चलते सरकार के खिलाफ हैं, लेकिन बातचीत तर्कसंगत, तथ्यों और मुद्दों पर आधारित होनी चाहिये।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...