नई दिल्ली : भारतीय पहलवान रवि कुमार दहिया का स्वर्ण पदक हासिल करने का सपना टूट गया। हालांकि उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए सिल्वर पदक अपने नाम किया है। गुरुवार को 57 किलो फ्रीस्टाइल वर्ग के फाइनल में रवि दहिया को दूसरी वरीय रूस ओलंपिक समिति के पहलवान जावुर युगुऐव ने 7-4 से मात दी। गौरतलब है कि ओलंपिक में सिर्फ अभिनव बिंद्रा ही व्यक्तिगत स्पर्धा में अबतक भारत के लिए गोल्ड जीत पाए हैं। अभिनव बिंद्रा ने बीजिंग ओलंपिक (2008) के 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में यह सुनहरी उपलब्धि हासिल की थी।
Two big tackles that got Ravi Kumar handy points in the men’s 57 kg #wrestling final, enroute to his #Olympic #silver medal! 👏#Tokyo2020 | #UnitedByEmotion | #StrongerTogether | #BestOfTokyo pic.twitter.com/FNCuF4c5B3
— #Tokyo2020 for India (@Tokyo2020hi) August 5, 2021
टोक्यो खेलों में भारत का यह पांचवां पदक है। इससे पहले गुरुवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। भारोत्तोलन में मीराबाई चनू ने रजत, बैडमिंटन में पीवी सिंधु ने कांस्य पदक जीता। साथ ही बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने कांस्य हासिल किया।
Ravi Kumar Dahiya is a remarkable wrestler! His fighting spirit and tenacity are outstanding. Congratulations to him for winning the Silver Medal at #Tokyo2020. India takes great pride in his accomplishments.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 5, 2021
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रवि दहिया को ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होंने लिखा- रवि कुमार दहिया एक उल्लेखनीय पहलवान हैं। उनकी फाइटिंग स्पिरिट और दृढ़ता उत्कृष्ट है। #Tokyo2020 में रजत पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई। भारत को उनकी उपलब्धियों पर बहुत गर्व है।
Ravi Kumar Dahiya – #IND‘s second wrestler to win an Olympic #silver medal 👏👏👏
Take a bow, champ! 🙌#Tokyo2020 | #UnitedByEmotion | #StrongerTogether | #Wrestling pic.twitter.com/Ggy5ILaeEv
— #Tokyo2020 for India (@Tokyo2020hi) August 5, 2021
वहीं दीपक पुनिया को कड़ी संघर्ष के बावजूद हार का सामना करना पड़ा। वहीं विनेश फोगाट अपना अच्छा प्रदर्शन नहीं दिखा सकीं।
कुश्ती में सुशील ने पहला सिल्वर जीता था
रवि कुमार दहिया ओलंपिक में पदक जीतने वाले ओवरऑल पांचवें भारतीय पहलवान हैं। सबसे पहले पहलवान केडी जाधव ने हेलसिंकी ओलंपिक (1952) में भारत के लिए कांस्य पदक जीता था। इसके बाद पहलवान सुशील कुमार ने भारत के लिए बीजिंग ओलंपिक (2008) में कांस्य और लंदन ओलंपिक (2012) में रजत पदक अपने नाम किया था। सुशील के अलावा योगेश्वर दत्त भी लंदन ओलंपिक में कांस्य जीतने में सफल रहे थे। साक्षी मलिक ने 2016 के रियो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।