1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. सामना की संपादक बनी रश्मि ठाकरे: अमृता फडणवीस ने दी बधाई

सामना की संपादक बनी रश्मि ठाकरे: अमृता फडणवीस ने दी बधाई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सामना की संपादक बनी रश्मि ठाकरे: अमृता फडणवीस ने दी बधाई

शिव सेना प्रमुख और राज्य के मुख़्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपनी पत्नी रश्मि को शिव सेना के मुखपत्र सामना का संपादक नियुक्त किया है। इससे पहले राज्य सभा सांसद संजय राउत इस पद पर बने हुए थे।

आपको बता दे कि ‘सामना’ और ‘दोपहर का सामना’ प्रबोधन प्रकाशन द्वारा संचालित शिवसेना के दैनिक मुखपत्र हैं, इस प्रकाशन समूह की स्थापना पार्टी के संरक्षक दिवंगत बालासाहेब ठाकरे ने की थी.

इस खबर के आने के बाद पेशे से बैंकर और पूर्व मुख़्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर से उद्धव ठाकरे की पत्नी के लिए बधाई सन्देश लिखा और उनके शुभकामनाएं दी।

अमृता ने ट्वीट किया किया की ‘हमारे देश को शीर्ष नेतृत्व वाले पदों पर अधिक महिलाओं की जरूरत है जो महिलाओं व समाज का प्रतिनिधित्व करें और उन्हें लोक महत्व के विषयों पर अपनी आवाज बुलंद करने का मंच भी मिले।

आपको बता दे कि बीते तीन महीनों से वह मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की आलोचना करती रही हैं और मंत्री आदित्य ठाकरे को ‘कीड़ा’ कह चुकी हैं. आदित्य के बारे में उनके बयान पर राज्य में बड़ा राजनीतिक बवाल मच चुका है.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...