1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राजस्थान का रण : अब बीजेपी ने अपने 12 विधायकों को गुजरात भेजा

राजस्थान का रण : अब बीजेपी ने अपने 12 विधायकों को गुजरात भेजा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
राजस्थान का रण : अब बीजेपी ने अपने 12 विधायकों को गुजरात भेजा

राजस्थान के सियासी रण में अब एक नया मोड़ आ गया है। कांग्रेस के बाद अब बीजेपी ने भी अपने विधायकों की बाड़बंदी शुरु कर दी है। आपको बता दे, बीजेपी ने अपने 12 विधायकों को गुजरात भेज दिया है।

जालौर, सिरोही और उदयपुर संभाग के करीब 12 विधायकों को अहमदाबाद के रिसॉर्ट में शिफ्ट किया गया है, इसके अलावा 6 और विधायक जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि ये भी चार्टड फ्लाइट से गुजरात भेजे जा रहे हैं।

ज्ञात हो, 11 अगस्त को बसपा विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर हाईकोर्ट का फैसला आने के आसार हैं। ऐसे में भाजपा भी अलर्ट मोड पर है।

इसके तहत आलाकमान के निर्देश पर करीब 12 विधायकों को गुजरात शिफ्ट किया गया है। बीजेपी अपने विधायकों को लेकर कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...