1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस के नेता ने क्यों कहा की वो ये अपराध बार बार करेंगे : पढ़िए पूरी खबर

कांग्रेस के नेता ने क्यों कहा की वो ये अपराध बार बार करेंगे : पढ़िए पूरी खबर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कांग्रेस के नेता ने क्यों कहा की वो ये अपराध बार बार करेंगे : पढ़िए पूरी खबर

उत्तर प्रदेश में हाथरस जिले में हुई घटना को लेकर देश में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर देश में सियासत भी जोरो पर चल रही है। योगी सरकार पर सभी पार्टी आरोप लगते हुए इस्तीफे की मांग कर रहे है।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला योगी सरकार पर लगातार हमला कर रहे है। उन्हें अपने ट्वीट में कहा है कि क्या बलात्कारी को सजा देने की मांग करना पाप है? क्या पीड़िता के परिवार के लिए न्याय की गुहार लगाना पाप है? क्या पीड़िता के परिवार के साथ खड़ा हो उनके आंसू पोंछना पाप है? अगर अपराध व पाप है, तो राहुल जी,प्रियंका जी, कांग्रेस के सांसद,नेतागण व कार्यकर्ता ये अपराध बार बार करेंगे!

उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में कहा है कि मृत्यु के बाद आत्मा की शांति के लिए अस्थि विसर्जन करना जरूरी होता है। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की बेटी को इससे भी वंचित रखा। ये अधर्मी योगी का रावणराज है, इस्तीफा दो योगी।

हाथरस केस को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार योगी सरकार और उत्तर प्रदेश पुलिस पर आरोप लगा रही है। और योगी सरकार से इस्तीफा की मांग रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...