1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथ लिया

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथ लिया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथ लिया

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथ लिया

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी की सलाहकार कमेटी के सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथ लिया। सुरजेवाला ने कैथल में अपने निवास स्थान पर पहले कार्यकर्ताओं से मिलकर समस्याएं सुनीं। उसके बाद किसान भवन से मोदी सरकार पर टिप्पणियां कीं।

सुरजेवाला बोले- मोदी किसानों के मरहम लगाना तो दूर, उन्हें घाव पर घाव दिए जा रहे हैं। मोदी ने काशी की पवित्र धरती पर जाकर 62 करोड़ किसान-मजदूरों को बरगलाने की जो कोशिश की है, उसने एक बार फिर किसान और उसकी मेहनत का अपमान किया है।

सुरजेवाला ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट कर किसान संगठनों के लिए अपनी मांगें दोहराईं। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि, अब देखिए आखिर.. अहंकारी मोदी सरकार ने 7 दिन बाद किसानों को बातचीत के लिए बुलाया है। हमारा कहना है कि, अब मोदी सरकार ये ज़रूरी कदम भी उठाएँ।

पहला कदम- तीनों काले क़ानून सस्पेंड करें। दूसरा- पराली पर जुर्माने का क़ानून सस्पेंड करें। तीसरा- किसानों पर से सब मुक़दमे वापस लें।’ सुरजेवाला ने कहा कि, ‘मोदीजी पूर्वाग्रह छोड़कर खुले दिमाग़ से बात करें।

मोदी सरकार पर बोलने के अलावा सुरजेवाला ने हरियाणा सरकार पर भी निशाना साधा। करनाल व हरियाणा में हुए शराब घोटाले को लेकर सुरजेवाला बोले कि, खट्टर साहब की खुद की विधानसभा में ही नाक के नीचे शराब का गोरखधंधा चला। क्यों कार्रवाई नहीं होती। उनकी व दुष्यंत चौटाला की सरकार में ऐसे क्यों चल रहा है। ऐसी सरकार को एक क्षण भी सत्ता में रहने का अधिकार नहीं

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...