दूरदर्शन पर प्रसारित हुई रामायण से टेलीविज़न इतिहास के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है।
‘रामायण’ ने साल 2015 से अब तक का सबसे अधिक टीआरपी जनरेट करने वाले प्रोग्राम होने का रिकॉर्ड बनाया, और अब ‘रामायण’ दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला प्रोग्राम बन गया है।
डीडी नेशनल ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘विश्व रिकॉर्ड ! दूरदर्शन पर रामायण के रीब्रोडकास्ट ने वर्ल्ड वाइल व्यूअरशिप को तोड़ दिया है।
दरअसल 16 अप्रैल को 7.7 करोड़ दर्शकों की संख्या के साथ दुनिया भर में सबसे अधिक देखा जाने वाला मनोरंजन धारावाहिक बन गया है। ऐसा टीवी के इतिहास में आज तक नहीं हुआ।
आपको बता दे, जिस दिन रामायण के पहले एपिसोड का प्रसारण हुआ था उस दिन इसे एक करोड़, 70 लाख लोगों ने देखा था।