{ श्री अचल सागर जी महाराज की कलम से }
आज आख़िरकार वो घड़ी आ ही गई है जिसका 500 साल से भी अधिक समय से इस देश के हिन्दू समाज को इंतज़ार था। आज देश के पीएम मोदी खुद राम मंदिर भूमि पूजन की शुरूआत करने वाले है।
करोड़ों राम भक्तों का सालों का इंतजार आज पूरा हो जाएगा जब राम मंदिर की आधारशिला रखी जाएगी और विधिवत रूप से राम मंदिर के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।
कार्यक्रम को लेकर बनाए गए मंच पर पीएम मोदी, यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास समेत केवल पांच लोग ही होंगे।

आज इस शुभ घड़ी पर श्री अचल सागर जी महाराज ने अपनी कलम से देश के करोड़ो राम भक्त को कुछ पंक्तिया अपनी शृद्धा के रूप में भेंट की है। वो लिखते है
मन में मगन नर नारी सब, दिन भूमि पूजन आ गया
श्री राम आये शीघ्र ही हर मन हर्षित हो रहा , राम के ही नाम को संसार मन में ले रहा
हर जीव जीवित तभी तक जब तक मन में है राम, निर्धारित है उसकी पूजा का परिणाम
परिणाम अच्छा या बुरा सतकर्म कर तू ध्यान से, अभिमान ईर्ष्या को हल कर प्यार कर तू इंसान से
आज भूमि पूजन और मोदी पूजा करे जहां, साधु संत ऋषि मुनि करे श्लोक उच्चारण वहां
त्रिभुवन वाले सभी देव करते है गुणों का स्मरण जहां , आज मोदी जी विधि विधान से पूजन करें, लक्ष्मी वर्षा होये
देव आत्मा मोदी ने हर व्याधा ठीक की, 500 सालों बाद राम ने भक्ति की है सुनी
मोदी की सुन ली राम ने हर काम पुरे हो रहे, राम के सहारे अब भक्तों के राम पुरे हो रहे
आपको बताते चले पिछले साल ही सुप्रीम कोर्ट ने 500 साल से विवादित रहे इस मामले का निपटारा कर पूरी 67 एकड़ ज़मीन राम लला विराजमान को दे दी थी।