राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के 75वें जन्मदिन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है। राष्ट्रपति कोविंद का जन्म 1 अक्टूबर 1945 को यूपी के कानपुर जिले एक गांव में हुआ था। वह 25 जुलाई 2017 को देश के 14वें राष्ट्रपति बने थे।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनकी समृद्ध अंतर्दृष्टि और नीतिगत मामलों की समझदारी हमारे राष्ट्र के लिए बहुत बड़ी संपत्ति है। वह कमजोरों की सेवा करने के प्रति बेहद दयालु है। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।’
Birthday wishes to Rashtrapati Ji. His rich insights and wise understanding of policy matters are great assets for our nation. He is extremely compassionate towards serving the vulnerable. I pray for his good health and long life. @rashtrapatibhvn
— Narendra Modi (@narendramodi) October 1, 2020
अमित शाह ने ट्वीट कर कहा , ‘माननीय राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। देश के गरीब और वंचित वर्ग के कल्याण व सशक्तिकरण के प्रति आपका समर्पण हम सभी को प्रेरित करता है। आपकी बुद्धिमत्ता व कौशल से देश को नया बल मिला है। आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हूँ।’
माननीय राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। देश के गरीब और वंचित वर्ग के कल्याण व सशक्तिकरण के प्रति आपका समर्पण हम सभी को प्रेरित करता है। आपकी बुद्धिमत्ता व कौशल से देश को नया बल मिला है। आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हूँ। @rashtrapatibhvn
— Amit Shah (@AmitShah) October 1, 2020
पियूष गोयल ने ट्वीट कर कहा , ‘माननीय राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद जी के जन्मदिन पर मेरी शुभकामनायें। आपका जीवन हमारे लिये प्रेरणा का स्रोत है, जो हमें देश व समाज सेवा के लिये प्रोत्साहित करता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप स्वस्थ रहें, व आपका आशीर्वाद, और मार्गदर्शन हमें सदैव मिलता रहे।’
माननीय राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद जी के जन्मदिन पर मेरी शुभकामनायें। आपका जीवन हमारे लिये प्रेरणा का स्रोत है, जो हमें देश व समाज सेवा के लिये प्रोत्साहित करता है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप स्वस्थ रहें, व आपका आशीर्वाद, और मार्गदर्शन हमें सदैव मिलता रहे।@RashtrapatiBhvn pic.twitter.com/e2aoa48rgR
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) October 1, 2020
योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा , ‘राष्ट्रोत्थान हेतु समर्पित, वंचित और पीड़ित जन के स्वर, अभिजात देशभक्त माननीय राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं। आपका सादा जीवन और शुचितापूर्ण आचरण सार्वजनिक जीवन के लिए अनुकरणीय है। प्रभु श्री राम से आपके स्वस्थ और दीर्घायु होने की प्रार्थना करता हूँ।’
राष्ट्रोत्थान हेतु समर्पित, वंचित और पीड़ित जन के स्वर, अभिजात देशभक्त माननीय राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं।
आपका सादा जीवन और शुचितापूर्ण आचरण सार्वजनिक जीवन के लिए अनुकरणीय है।
प्रभु श्री राम से आपके स्वस्थ और दीर्घायु होने की प्रार्थना करता हूँ।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 1, 2020
I convey my heartiest greetings to the Hon'ble President of India, Shri Ram Nath Kovind ji on his birthday today. He is known for his simplicity, warmth, vision, exemplary leadership and concern for the poor.
May he be blessed with good health and a long life.@rashtrapatibhvn
— Vice President of India (@VPSecretariat) October 1, 2020
कोविंद की राजनीति में एंट्री 1994 में हुई, जब वह उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए चुने गए। 2006 तक वह दो बार संसद के ऊपरी सदन के सदस्य रहे। कोविंद, पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के निजी सचिव भी रह चुके हैं। बीजेपी ने उन्हें अपना राष्ट्रीय प्रवक्ता भी नियुक्त किया था। वह बीजेपी दलित मोर्चा के अध्यक्ष पद की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वह ऑल इंडिया कोली समाज के अध्यक्ष रह चुके हैं।