1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राम मंदिर भूमि पूजन : अब 200 से कम मेहमान बुलाए जा सकते है

राम मंदिर भूमि पूजन : अब 200 से कम मेहमान बुलाए जा सकते है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
राम मंदिर भूमि पूजन : अब 200 से कम मेहमान बुलाए जा सकते है

अयोध्या में 5 अगस्त को राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए पीएम मोदी जाने वाले है वही मंदिर के पुजारी और 12 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ऐसे में मेहमानों की लिस्ट छोटी हो सकती है।

आपको बता दे कि मिल रही जानकारी के मुताबिक़ अब सिर्फ 170 लोग ही मंदिर भूमि पूजन में होंगे और इसे आखिरी स्वरुप दिया जा रहा है।

दरअसल बीजेपी के वरिष्ठ नेता एल के आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के नाम अब सूची में नहीं है। दोनों ने जाने में असमर्थता दिखाई है।

वही उमा भारती और कल्याण सिंह का जाना तय माना जा रहा है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत समेत संघ के दस लोगों को भूमि पूजन का न्यौता भेजा गया है।

इसके अलावा पहले अयोध्या के सभी पॉंच विधायकों को बुलाने की बात थी लेकिन अब सिर्फ़ अयोध्या शहर के विधायक और मेयर को बुलाया जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...