1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. राखी के पति ने दिया मनु पंजाबी को दिया करारा जवाब, कहा-6 बिलियन का मालिक हूं और राखी की मुझसे शादी हुई

राखी के पति ने दिया मनु पंजाबी को दिया करारा जवाब, कहा-6 बिलियन का मालिक हूं और राखी की मुझसे शादी हुई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
राखी के पति ने दिया मनु पंजाबी को दिया करारा जवाब, कहा-6 बिलियन का मालिक हूं और राखी की मुझसे शादी हुई

एक्ट्रेस राखी सावंत के पति रितेश ने कहा है कि वह निक्की तंबोली की मां से मिलकर पूछना चाहते हैं कि आखिर राखी ने उनकी बेटी के खिलाफ ऐसी कौन सी भाषा इस्तेमाल की जो उन्हें अश्लील और घटिया लगी।

रितेश राखी को निक्की की मां द्वारा लताड़े जाने से बहुत खफा हैं।  बातचीत में राखी सावंत के पति रितेश ने कहा, ‘एक दर्शक होने के नाते मैं खुद भी शो फॉलो करता हूं और मुझे नहीं लगता कि राखी ने ऐसा कुछ नहीं कहा जो निक्की की मां को गिरा हुआ लग रहा है।

राखी ने निक्की से कहा था, ‘मर्दों को कोने में ले जाकर बैठती है चुगलखोर।’ जब निक्की को ऐसा करने में बुरा नहीं लग रहा है तो राखी के ये बात बोलने पर क्यों बुरा लग रहा है?’

रितेश ने आगे कहा, ‘पूरी दुनिया जानती है कि निक्की की आदत है मर्दों की साइड लेना और गेम के लिए उनके साथ गुट बनाना। वह ऐसा लड़कियों के साथ नहीं करती है और न ही उन्हें मनाती है कि वो उनके साथ गेम खेलें या फिर ग्रुप बनाएं। और अगर राखी ने वही बात कही है तो फिर निक्की की मां को बुरा क्यों लग रहा है? राखी ने गालियां देने के लिए पहले ही माफी मांग ली थी। राखी, निक्की के पैरों में पड़ गई थीं।

लेकिन बतख वाले टास्क में पूरी तरह से राखी की गलती नहीं थी। जब टास्क चल रहा था तो राखी एक तरफ अपना गेम खेल रही थीं। लेकिन फिर भी निक्की ने बाकी लड़कियों के साथ धक्का-मुक्की करनी शुरू कर दी। उनकी बतखें फाड़नी शुरू कर दीं।’

रितेश ने एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए कहा कि निक्की ने अभी सिर्फ तीन दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया है और उन्होंने 2019 में अपना करियर शुरू किया है जबकि राखी का अनुभव उनसे कहीं ज्यादा है। उन्हें राखी का विकीपीडिया पेज पढ़ लेना चाहिए। राखी सिर्फ मशहूर ही नहीं है बल्कि वह पूरी दुनिया में लोग उन्हें जानते हैं।

राखी के पति रितेश, निक्की तंबोली और मनु पंजाबी द्वारा राखी के करियर पर किए गए कॉमेंट से भी खफा हैं। उन्होंने कहा कि निक्की ने सिर्फ 3 साउथ की फिल्में की हैं और 2019 में ही अपने करियर की शुरुआत की है और वह खुद राखी के एक्सपीरियंस पर सवाल उठा रही है। मुझे लगता है कि निक्की को जाकर पहले अपना विकीपीडिया पेज पढ़ना चाहिए। उसे खुद पता चल जाएगा कि उसने अब तक क्या अचीव किया है।

राखी सिर्फ यहां ही नहीं बल्कि दुनिया भर में पॉप्युलर हैं। वो मनु पंजाबी राखी से पूछ रहा है कि तेरी औकात क्या है? मैं पूछता हूं कि उसकी अपनी औकात क्या है? उसका टर्नओवर 1.3 मिलियन यूएस डॉलर तो मैं 6 बिलियन का मालिक हूं और राखी की मुझसे शादी हुई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...