लगभग एक महीने से जारी प्रदेश का सियासी संकट फिलहाल के लिए टल गया है। आपको बता दे कि बागी हो चुके सचिन पायलट से राहुल और प्रियंका ने बात की और उसके बाद ही वो कांग्रेस में वापिस जाने के लिए तैयार हुए है।
कांग्रेस ने राहुल और सचिन की मुलाकात के बाद आधिकारिक बयान जारी किया है जिसमें कहा गया कि सचिन पायलट ने राहुल गांधी से मुलाकात की और अपनी तकलीफ विस्तार से बताई।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने फैसला किया है कि तीन सदस्यीय कमिटी बनाई जाएगी जो सचिन पायलट द्वारा उठाए गए मुद्दों और नाराज विधायकों की बातों पर विचार कर उचित प्रस्ताव प्रस्तुत करेगी।
पायलट ने इस बात की भी जानकारी दी है कि पार्टी की ओर से उन्हें आश्वासन दिया गया है कि तीन सदस्यीय कमेटी तमाम मुद्दों को हल करेगी जो उनकी तरफ से उठाए गए हैं।