1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राजस्थान के स्कूलों का समय अब 31 अक्टूबर तक नहीं बदलेगा

राजस्थान के स्कूलों का समय अब 31 अक्टूबर तक नहीं बदलेगा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
राजस्थान के स्कूलों का समय अब 31 अक्टूबर तक नहीं बदलेगा

राजस्थान के सरकारी स्कूलों के समय में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया जायेगा। शिक्षा विभाग ने कोरोना के कारण चल रही स्थितियों को देखते हुए स्कूलों के समय में फिलहाल बदलाव नहीं किया जायेगा।विभाग की ओर से जारी किए गए निर्देशों के मुताबिक राज्य के स्कूलों का समय अब 31 अक्टूबर तक नहीं बदलेगा। सुबह 7.30 से दोपहर 1 बजे तक स्कूलों का संचालन होगा।

दरअसल, शीतकालीन अवधि के तहत एक अक्टूबर से हमेशा स्कूलों के समय में बदलाव होता है।शीतकालीन अवधि में स्कूलों का समय सुबह 10 से दोपहर 4 बजे तक रहता है। हालांकि इस बार कोरोना की वजह से बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं  उनकी घर पर ही ऑनलाइन क्लासेज हो रही है। लेकिन शिक्षकों को स्कूल जाना पड़ रहा है।

शिक्षक संगठनों ने शिक्षा मंत्री से स्कूलों का समय नहीं बदलने की मांग की थी। जिसको लेकर शिक्षक संगठन ने शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजकर स्कूलों के समय में बदलाव न की जाने की मांग की थी।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। कोरोना के चलते इस बार 1 अक्टूबर से स्कूलों के समय में बदलाव नहीं होगा। 31 अक्टूबर तक स्कूलों का संचालन ग्रीष्मकालीन समय सारणी के मुताबिक ही किया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...