1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. एक परिवार के 8 लोगों की दर्दनाक मौत, सिर्फ 3 साल की बच्ची जिंदा बची…

एक परिवार के 8 लोगों की दर्दनाक मौत, सिर्फ 3 साल की बच्ची जिंदा बची…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक परिवार के 8 लोगों की दर्दनाक मौत, सिर्फ 3 साल की बच्ची जिंदा बची…

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: राजस्थान में जयपुर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हो गया है। इस हादसे में आठ लोंगो की मौत हो गई है। जबकि पांच लोग इस हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गये हैं।

आपको बता दें कि राजस्थान के जयपुर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टोंक में बनास पुलिया के समीप तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार आठ लोंगे ने अपनी जान गंवा दी है।

घायलों को टोंक स्थित सआदत अस्पताल के जयपुर रेफर किया गया है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश की मानें तो कार सवार सभी लोग मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के जीरापुर गांव के निवासी थे।

जबकि पुलिस उपाधीक्षक चंद्र सिंह रावत ने बताया कि कार सवार एक सोनी परिवार है जो कि खाटू श्याम जी के मंदिर में दर्शन कर मंगलवार मध्य रात वापस एमपी जा रहा था।

कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इस एक्सीडेंट में चार पुरुष दो महिला और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 5 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों की स्थिति नाजुक होने पर उन्हें जयपुर रेफर किया गया है।

जबकि 3 साल की एक बच्ची को चोट नहीं आई है। पुलिस इस मामले में फरार ट्रेलर चालक की तलाश कर रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...