1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राजस्थान संकट : देशभर में सभी राज्यों के राजभवन के बाहर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

राजस्थान संकट : देशभर में सभी राज्यों के राजभवन के बाहर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
राजस्थान संकट : देशभर में सभी राज्यों के राजभवन के बाहर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बागी होने के बाद उपजा संकट अभी भी रुकने का नाम नहीं ले रहा है ,आपको बता दे कि कांग्रेस आज सभी राज्यों में राजभवन के बाहर प्रदर्शन करेंगी।

वहीं दूसरी और गहलोत बनाम सचिन पायलट का मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक जा चुका है और इसी मामले पर आज सुनवाई भी होनी है। इससे पहले 27 जुलाई तक कोर्ट ने स्पीकर के निर्णय पर स्टे लगा दिया था।

कांग्रेस ने इस बाबत एलान करते हुए कहा है कि सोमवार सुबह 11 बजे देश भर के राजभवनों यानी राज्यपालों, उप राज्यपालों के आवास के बाहर बीजेपी के खिलाफ “लोकतंत्र बचाओ- संविधान बचाओ” की मांग के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...