सदियों से लंबित पड़े राम जन्मभूमि मामले का समाधान पिछले साल नवम्बर में हुआ जिसके बाद 5 तारीख को पीएम मोदी भूमि पूजन करने वाले है लेकिन इसको लेकर भी अब राजनीति शुरू हो गई है।
आपको बता दे कि राज ठाकरे ने कहा है कि वैश्विक महामारी कोविड-19 संकट के मद्देनजर अयोध्या में राम मंदिर के लिए अभी ‘भूमि पूजन’ कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता नहीं थी।
मनसे प्रमुख ने कहा कि इस समय भूमि-पूजन की आवश्यकता नहीं थी क्योंकि अभी लोगों की मानसिक स्थिति बिल्कुल अलग है. स्थिति सामान्य होने पर इसे दो महीने बाद भी किया जा सकता था।