बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 28 अक्टूबर को मत डाले जाएंगे. ऐसे में चुनाव प्रचार के साथ ही घोषणा पत्र जारी करने का दौर भी जारी है। इस कड़ी में आज भाजपा की वरिष्ठ नेता और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया है।
इस दौरान बीजेपी ने 11 बड़े संकल्प किए हैं और सत्ता में आने पर कई वादों को पूरा करने का दावा किया है। बीजेपी द्वारा जारी इस घोषणापत्र के साथ ही एक वीडियो भी रिलीज किया गया है इस घोषणापत्र में 5 साल में 5 लाख रोजगार देने की घोषणा की गई है साथ ही किसानों की आय को दोगुना करने की भी बात लिखी हुई है।
निर्मला सीतारमण बोलीं कि जबतक कोरोना वैक्सीन नहीं आती है, तब तक मास्क ही वैक्सीन है. लेकिन जैसे ही वैक्सीन आएगी तो भारत में उसका प्रोडक्शन बड़े स्तर पर किया जाएगा। अपने बयान में उन्होंने यह भी कहा की बिहार की जनता को यह दवाई फ्री में दी जाएगी।
GOI just announced India’s Covid access strategy.
Kindly refer to the state-wise election schedule to know when will you get it, along with a hoard of false promises.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 22, 2020
लेकिन इस वादे के बाद अब बीजेपी सवालों के घेरे में आ गई है। दरअसल आरजेडी समेत तमाम विपक्ष इस घोषणा की आलोचना करते हुए कहा रहा है की बीजेपी इससे बच सकती थी।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड के सांसद राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में इस बयान को बचकाना बताया है और इसे सिर्फ जुमला करार दिया है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “भारत सरकार ने कोविड वैक्सीन वितरण की घोषणा कर दी है. ये जानने के लिए कि वैक्सीन और झूठे वादे आपको कब मिलेंगे, कृपया अपने राज्य के चुनाव की तारीख देखें।
तुम मुझे वोट दो मैं तुम्हे वैक्सीन …. what appalling cynicism! Will the ElectionCommission rap her & her shameless Govt on the knuckles? https://t.co/ri1UlWWmgD
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) October 22, 2020
आरजेडी के ऑफिशल ट्विटर अकाउंट पर लिखा गया है कि कोरोना की वैक्सीन देश की है, भाजपा की नहीं! वैक्सीन का राजनीतिक इस्तेमाल दिखाता है कि इनके पास बीमारी और मौत का भय बेचने के अलावा कोई विकल्प नहीं है! बिहारी स्वाभिमानी हैं, चंद पैसों में अपने बच्चों का भविष्य नहीं बेचते।
इसके अलावा शशि ने लिखा, “तुम मुझे वोट दो मैं तुम्हें वैक्सीन। थरूर ने आगे लिखा, “कैसी डर पैदा करने वाली कुटिलता है! क्या इलेक्शन कमीशन इनको और किनारे पर अटकी इनकी बेशर्म सरकार को टोकेगा।
कोरोना का टीका देश का है, भाजपा का नहीं!
टीका का राजनीतिक इस्तेमाल दिखाता है कि इनके पास बीमारी और मौत का भय बेचने के अलावा कोई विकल्प नहीं है!
बिहारी स्वाभिमानी हैं, चंद पैसों में अपने बच्चों का भविष्य नहीं बेचते!
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) October 22, 2020
इसी के साथ कांग्रेस से शिव सेना में शामिल हुई नेत्री प्रियंका चतुर्वेदी ने भी ट्वीट कर बीजेपी की इस घोषणा को गलत करार दिया है। उन्होंने ट्वीट किया, अब तक वैक्सीन आई नहीं है, पर चुनावी जुमलों का हिस्सा जरूर बन गई है। क्या केंद्र सरकार की जिम्मेदारी सारे राज्यों के लोगों के लिए एक समान नहीं होनी चाहिए ?
वैक्सीन आयी नहीं है अब तक पर चुनावी जुमलों का हिस्सा ज़रूर बन गयी है।
क्या केंद्र सरकार की ज़िम्मेदारी सारे राज्यों के लोगों के लिए एक समान नहीं होनी चाहिए?— Priyanka Chaturvedi🇮🇳 (@priyankac19) October 22, 2020
आपको बता दे कि देश में फिलहाल कोरोना के केस 55 से 60 हजार रोज के बीच बने हुए है वहीं एक्टिव केस की संख्या सात लाख के करीब रह गई है। इस समय भारत की दो वैक्सीन थर्ड फेज के ट्रायल में है जिनके परिणाम नवंबर के अंत में आ सकते है।