1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहुल गांधी का चीन के मुद्दे पर फिर सवाल : प्रधानमंत्री झूठ क्यों बोल रहे हैं ?

राहुल गांधी का चीन के मुद्दे पर फिर सवाल : प्रधानमंत्री झूठ क्यों बोल रहे हैं ?

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
राहुल गांधी का चीन के मुद्दे पर फिर सवाल : प्रधानमंत्री झूठ क्यों बोल रहे हैं ?

आज रक्षा मंत्रालय के एक दस्तावेज से हंगामा खड़ा हो गया है। दरअसल रक्षा मंत्रालय के दस्तावेज में कहा गया है कि चीनी पक्ष ने कुगरांग नाला (हॉट स्प्रिंग्स के उत्तर में पैट्रोलिंग प्वाइंट-15 के पास), गोगरा (पीपी-17 ए) और पैंगोंग त्सो के उत्तरी तट पर 17-18 मई को घुसपैठ की थी।

15 जून को गलवान घाटी में हिंसक झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे. जिसमें कर्नल रैंक के अधिकारी भी शामिल थे। इस रिपोर्ट में 15 जून को भी शामिल किया गया है।

वहीं इस रिपोर्ट के बाहर आते ही कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है।

राहुल ने ट्वीट में सवाल किया कि ‘प्रधानमत्री झूठ क्यों बोल रहे हैं?’ राहुल ने चीनी घुसपैठ की खबर शेयर करते हुए ये सवाल उठाया है।

बता दें, भारतीय सेना ने चीनी सेना को पांचवें दौर की सैन्य वार्ता में यह स्पष्ट संदेश दिया है कि वह देश की क्षेत्रीय अखंडता के साथ कोई समझौता नहीं करेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...