1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहुल गांधी का सरकार पर वार : बोले, नए कानून से बर्बाद हो जाएगा किसान

राहुल गांधी का सरकार पर वार : बोले, नए कानून से बर्बाद हो जाएगा किसान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
राहुल गांधी का सरकार पर वार : बोले, नए कानून से बर्बाद हो जाएगा किसान

मोदी सरकार के द्वारा हाल ही में पारित करवाए गए नए कृषि बिल के खिलाफ देश भर के किसानों ने भारत बंद बुलाया है जिसका कई विपक्षी दलों ने समर्थन किया है। आपको बता दे, कांग्रेस, राजद, समाजवादी पार्टी, अकाली दल, आप, टीएमसी जैसी कई पार्टियां है जो खुलकर इस बिल के विरोध में सरकार के खिलाफ आ गई है।

इसी बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर बीजेपी सरकार पर हमला बोला है और देश के पीएम मोदी जी की नीतियों को देश के लिए खतरनाक बताया है। आज राहुल गाँधी ने ट्वीट करते हुए किसानों के समर्थन में अपनी बात रखी है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा की पहले तो जीएसटी ने छोटे व्यापारियों को बर्बाद कर दिया और इसके बाद अब यह नया कृषि का कानून किसानों को बर्बाद कर देगा। दरअसल कांग्रेस ने राज्यसभा में भी इस कानून का विरोध किया था।

इससे पहले कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट करते हुए सरकार को किसान विरोधी बताया है। उन्होंने ट्वीट किया, किसानों से MSP छीन ली जाएगी। उन्हें कांट्रेक्ट फार्मिंग के जरिए खरबपतियों का गुलाम बनने पर मजबूर किया जाएगा।

न दाम मिलेगा, न सम्मान। किसान अपने ही खेत पर मजदूर बन जाएगा। भाजपा का कृषि बिल ईस्ट इंडिया कम्पनी राज की याद दिलाता है। हम ये अन्याय नहीं होने देंगे।वही बिहार से आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने भी सरकार को जमकर कोसा है।

इस दौरान तेजस्वी ने कहा कि सरकार ने हमारे ‘अन्नदात’ को ‘निधि दात’ के माध्यम से कठपुतली बना दिया है।

उन्होंने आगे कहा की कृषि बिल किसान विरोधी है। सरकार ने कहा था कि वे 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करेंगे, लेकिन ये बिल उन्हें और गरीब बना देगा. कृषि क्षेत्र का कॉर्पोरेटकरण किया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...