1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहुल गांधी ने गांधी जयंती पर कहा- मैं किसी से नहीं डरूंगा, अन्याय के सामने नहीं झुकूंगा

राहुल गांधी ने गांधी जयंती पर कहा- मैं किसी से नहीं डरूंगा, अन्याय के सामने नहीं झुकूंगा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
राहुल गांधी ने गांधी जयंती पर कहा- मैं किसी से नहीं डरूंगा, अन्याय के सामने नहीं झुकूंगा

हाथरस की घटना को लेकर गुरुवार को एक बड़ा सियासी ड्रामा देखने को मिला। कांग्रेस नेता राहुल-प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस के कार्यकर्ता हाथरस के लिए रवाना हुए, लेकिन उन्हें यमुना एक्सप्रेसवे पर ही उन्हें यूपी पुलिस ने रोक लिया और वहीं पर उन्हें हिरासत में ले लिया गया, लेकिन बाद में छोड़ भी दिया गया।

अब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की जयंती पर ट्वीट के जरिये केंद्र सरकार पर निशाना साधा हुए लिखा – ‘मैं दुनिया में किसी से नहीं डरूंगा। अन्याय के सामने नहीं झुकूंगा।

राहुल ने ट्विटर पर लिखा- ‘मैं दुनिया में किसी से नहीं डरूंगा, मैं किसी के अन्याय के समक्ष झुकूं नहीं, मैं असत्य को सत्य से जीतूं और असत्य का विरोध करते हुए मैं सभी कष्टों को सह सकूं।’ गांधी जयंती की शुभकामनाएं. #GandhiJayanti

आप को बता दे कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल-प्रियंका गांधी को गुरुवार को उस समय यूपी पुलिस ने उनको अपने हिरासत में ले लिया जब दोनों दलित युवती के परिवार से मुलाकात के लिए हाथरस जाने पर अपनी मनमानी कर रहे थे।

तब यूपी पुलिस ने कहा कि राहुल-प्रियंका गाँधी और अन्य कांग्रेस के नेताओं को निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने पर हिरासत में लिया गया।

यूपी पुलिस ने राहुल-प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर में इन लोगों के खिलाफ कई संगीन धाराएं लगाई गई हैं। मुकदमा गौतमबुद्ध नगर पुलिस की ओर से धारा 144 का उल्लंघन करने तथा महामारी के दौरान आम लोगों का जीवन संकट में डालने के आरोप के तहत दर्ज कराया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...