कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर देश में चल रही मंदी को लेकर ट्वीट के जारिए निशाना साधा। एक फरवरी को पेश किए गए आम बजट के बाद से लगातार वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर तंज कस रहे हैं।
राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा कि, प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देश की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से फंस चुकी है और आपको अपना दिमाग इस विषय में दौड़ाना चाहिए। कि किस तरह अपने ऊपर से दोष हटाएं, ऐसे में वित्त मंत्री निर्मला सीतामरण द्वारा लोकसभा में पेश किए गए बजट का आप इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्होंने पद से हटाएं और सारा दोष उनपर ही डाल देना चाहिए। यह समस्या हल हो जाएगी।
आपको बता दें कि, राहुल गांधी देश में आर्थिक संकट को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते रहते है। उन्होंने कई कहा है कि, नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) इस लिया लागू किया गया है ताकी लोगों का बेरोजगारी जैसी गंभीर समस्या से लोगों का ध्यान भटका सकें।