पुलवामा आंतकी हमले की पहली बरसी पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को सवाल पूछना भारी पड़ गया है। उनके सवाल के बाद से ही इस वक्त हर तरफ से आलोचना हो रही है। अब बीजेपी ने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा है कि, गांधी परिवार फायदे के आगे कुछ सोच नहीं सकता।
बीजेपी प्रवक्ता संबिता पात्रा ने काह कि गांधी परिवार फायदे से आगे कुछ सोच नहीं सकता तो जीवीएल नरसिम्हा ने राहुल को लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकवादी संगठनों के प्रति सहानुभूति रखने वाला बताया है।
बताते चले कि, पिछले साल 14 परवरी को जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर फिदायीन हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे। आज पुलवामा हमले की बरसी है, इसपर राहुल गांधी ने शहीदों को याद करते हुए तीन सवाल पूछे हैं। राहुल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, आज जब हम पुलवामा हमले के 40 सीआरपीएफ सहीदों को याद कर रहे हैं, आइए पूछें… 1. हमले से किसे सबसे ज्यादा फायदा हुआ? हमले की जांच में क्या निकला? सुरक्षा में चूक के लिए बीजेपी सरकार में किसे जिम्मेदार ठहराया गया, जिसकी वजह से हमला हो पाया।’
बीजेपी नेता जीवीएल नरसिम्हा ने ट्वीट किया, ‘जब राष्ट्र पुलवामा हमले के शहीदों को याद कर रहा है। लश्कर और जैश-ए-मोहम्मद से सहानुभूति के लिए जाने जाने वाले राहुल गांधी ने ना सिर्फ सरकार पर बल्कि सुरक्ष बलों पर भी निशाना साधी। राहुल कभी भी वास्तविक दोषी पाकिस्तान से सवाल नहीं करेंगे। शर्म करो राहुल।