1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. राहुल गाँधी ने जीडीपी को लेकर भाजपा पर साधा निशान, कहा- देश के लिये भाजपा आपदा साबित हो रही

राहुल गाँधी ने जीडीपी को लेकर भाजपा पर साधा निशान, कहा- देश के लिये भाजपा आपदा साबित हो रही

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
राहुल गाँधी ने जीडीपी को लेकर भाजपा पर साधा निशान, कहा- देश के लिये भाजपा आपदा साबित हो रही

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर देश की गिरती जीडीपी को लेकर निशाना साधा है।उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा भाजपा की नीतियों ने देश को हर क्षेत्र में पछाड़ दिया है। अनुमानित जीडीपी गिरावट की तरफ है, पिछली तिमाही की जीडीपी में -23.9% तक की गिरावट रही है। देश के लिये भाजपा आपदा साबित हो रही है।

आप को बता दे इससे पहले भी राहुल गाँधी ने जीडीपी को लेकर कई बार निशाना साधा है। उन्होंने सोमवार यानी कल एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने एशिया के कई देशों के मुकाबले भारत की जीडीपी वृद्धि दर में ज्यादा गिरावट के अनुमान और प्रति 10 लाख आबादी पर कोरोना वायरस से होने वाली मौत से जुड़े आंकड़ों को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर परोक्ष रूप से निशाना साधा।

उन्होंने आईएमएफ और कुछ अन्य स्रोतों का हवाला देते हुए ट्विटर पर कुछ आंकड़े साझा करते हुए कहा, ‘‘अर्थव्यवस्था को कैसे पूरी तरह नष्ट किया गया और तेजी से इतने ज्यादा लोग (कोरोना से) संक्रमित हो गए।’’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...