प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर देश को संबोधित करने वाले है। आज उन्होंने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार दोपहर को ट्वीट किया, ‘आज शाम 6 बजे राष्ट्र के नाम संदेश दूंगा, आप जरूर जुड़े। आपको बता दे की कोरोना महामारी के आने के बाद कई बार पीएम मोदी देश को संदेश दे चुके है।
वैसे देश में लगातार अब नए केस की संख्या कम हो रही है और एक्टिव केस भी लगातार कम हो रहे है और ऐसे में पीएम मोदी वैक्सीन को लेकर भी कोई अपडेट दे सकते है। दरअसल पीएम मोदी की ओर से मंत्र दिया गया है कि जबतक दवाई नहीं, तबतक ढिलाई नहीं।
Dear PM,
In your 6pm address, please tell the nation the date by which you will throw the Chinese out of Indian territory.
Thank you.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 20, 2020
आने वाले समय में देश में एक त्यौहारों का लम्बा सिलसिला शुरु होने वाला है। ऐसे में पीएम मोदी लोगों से एक दूसरे से दूर रहकर उत्सव मनाने की अपील कर सकते है। जनता कर्फ्यू, 21 दिन के लॉकडाउन, कोरोना वॉरियर्स के लिए दीया जलाने की अपील के वक्त भी पीएम मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया था।
आज उनके संबोधन के ठीक पहले राहुल गांधी ने एक ट्वीट करते हुए उनसे सवाल पूछा है ! उन्होंने ट्वीट किया, आदरणीय पीएम, आप अपने शाम के संबोधन में कृपया यह भी बता दीजिए की आप चीन की सेना को देश से बाहर कब खदेड़ रहे है !
पीएम के संबोधन को लेकर कई तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं जिनमें त्योहारों से पहले आम लोगों के लिए सावधानी की बात और लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की जा सकती है।