1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहुल गांधी : 20 लाख कोरोना के मरीज लेकिन मोदी सरकार गायब

राहुल गांधी : 20 लाख कोरोना के मरीज लेकिन मोदी सरकार गायब

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
राहुल गांधी : 20 लाख कोरोना के मरीज लेकिन मोदी सरकार गायब

देश में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है और भारत में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 20 लाख के करीब पहुंच गई है वही 13 लाख से अधिक लोग ठीक भी हो गए है।

इस समय एक्टिव केस की संख्या 6 लाख को पार कर गई है और ऐसे में राहुल गाँधी ने एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा है।

आपको बता दे कि आज अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए राहुल ने कहा, 20 लाख का आंकड़ा पार, गायब है मोदी सरकार।

राहुल गांधी ने इससे पहले 17 जुलाई को भी कोरोना मामले को लेकर एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर इसी रफ्तार से कोरोना वायरस फैला तो 10 अगस्त तक 20 लाख से अधिक लोग संक्रमित होंगे।

राहुल ने जब ये ट्वीट किया था तब देश में कोरोना मामलों का आंकड़ा 10 लाख को पार किया था। अब राहुल गांधी की बात सही साबित हुई और 10 अगस्त से पहले आठ अगस्त को ही कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 20 लाख को पार कर गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...