1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. इस शर्त के साथ फ्री में ऐड करने के लिए राघव जुयाल है तैयार, वीडियो शेयर कर कही ये बात

इस शर्त के साथ फ्री में ऐड करने के लिए राघव जुयाल है तैयार, वीडियो शेयर कर कही ये बात

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
इस शर्त के साथ फ्री में ऐड करने के लिए राघव जुयाल है तैयार, वीडियो शेयर कर कही ये बात

रिपोर्ट: नंदनी तोदी
देहरादून: देश में आई कोरोना महामारी के बाद कई लोग काफी प्रभावित हुए हैं। जिन्हें देखते हुए आम आदमी से लेकर कई बड़े सैलेब्स सामने आएं हैं। वहीं बात करें उत्तराखंड की तो, प्रदेश में यूं तो कई लोग मदद का हाथ बड़ा रहें हैं। लेकिन एक ऐसा नाम भी इस लिस्ट में शामिल हुआ है, जिससे कई लोग पसंद करते हैं। ये नाम है, उत्तराखंड का चेहरा राघव जुयाल।

कोरोनावायरस महामारी ने उत्तराखंड की कमर कस दी है। ऐसे में जिस से जितना बन पा रहा है, वो अपनी तरफ से मदद कर रहा है। नेता, उद्योगपति, फिल्म स्टार हर कोई उत्तराखंड की मदद के लिए आगे सामने आया है। ऐसे में आब बॉलीवुड एक्टर और कॉकरोच डांसर राघव जुयाल ने एक खास अपील की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raghav Juyal (@raghavjuyal)

राघव जुयाल ने देश की तमाम बड़ी कंपनियों से अपील की है कि ‘आप उत्तराखंड की मदद कीजिए मैं आपकी कंपनी का फ्री में प्रमोट करूंगा। बशर्ते आप उत्तराखंड की मदद के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर ,ऑक्सीजन सिलेंडर और दवाएं भिजवाएं।’ आपको बता दें कि राघव जुयाल भी अपनी तरफ से पूरी कोशिश में जुटे हैं ताकि उत्तराखंड की हर संभव मदद की जाएं। इससे पहले राघव जुयाल उत्तराखंड पुलिस को तीन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी दे चुके हैं। राघव और उनकी टीम लगातार काम कर रही है।

आपको बता दें, इससे पहले भी उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होनें कहा था कि, ‘इस समय उत्तराखंड को आपके साथ की जरूरत है। मेरे पास जितने रिसोर्सेज हैं, मैं वह उपलब्ध करा रहा हूं, लेकिन वह इतनी नहीं है कि मैं पूरे उत्तराखंड की मदद कर पाऊं। इतने सारे लोग जो हॉस्पिटल्स में हैं, उन सबकी मदद कर पाऊं। हम खुशिया फाउंडेशन के साथ सहयोग करके फंड इकट्ठा कर रहे हैं, जिससे हम ऑक्सीजन सिलेंडर ला पाएं। तो प्लीज.. प्लीज आप लोगों के सपोर्ट की जरूरत है। आप लोग जितना हो सके डोनेट कीजिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raghav Juyal (@raghavjuyal)

बता दें, राघव भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...