नई दिल्ली : बॉलीवुड के सल्लू भाई यानी की सलमान खान जिन्हें देखते ही लड़कियां अपना होश खो बैठती है, लेकिन यहां भाई जान बॉलीवुड की ही एक्ट्रेस दिशा पाटनी को पटाने के चक्कर में खुद को भूल गये है। यानी की जिस सिन्स को फिल्माने से कभी सल्लू भाई ने तौबा कर लिया था, उन्होंने वो सिन्स शूट कर लिया। मतलब कि किस कर लिया, वो भी दिशा पाटनी को। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के मीम्स ट्रोल कर रहे है।

अब हम बात करते है ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ फिल्म ट्रेलर का, जिसे आखिरकार रिलीज कर ही दिया गया है। आपको बता दें कि यह फिल्म सिनेमाघरों या OTT प्लेटफॉर्म पर ईद के खास मौके पर नजर आयेगा। इस फिल्म को साल 2009 में आई सलमान की फिल्म ‘वॉन्टेड’ का सीक्वल कहा जा रहा था और अब इस ट्रेलर को देखकर ये सीक्वल ही लग रहा है।
‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ के ट्रेलर में एक्शन, अपराध, रोमांस और गाना सबकुछ मौजूद है। कुल मिलाकर दर्शकों के हिसाब से फुल टॉस मसाला। ट्रेलर में सलमान खान एक बार फिर सुपरकॉप के अंदाज में हैं, जिसके काम करने का अपना अलग तरीका है। मुंबई में ड्रग्स का बिजनेस जोर पकड़ रहा है और रणदीप हुड्डा इस ड्रग कार्टेल के बॉस बने हैं। सलमान खान यानी राधे को उनके सीनियर अफसर गोविंद नामदेव शहर की सफाई करने के लिए बुलाते हैं।

वहीं जैकी श्रॉफ जहां सीनियर पुलिस अधिकारी बने हैं, वहीं दिशा पाटनी जैकी श्रॉफ की बहन के किरदार में हैं, जो सलमान से ऑनस्क्रीन इश्क फरमाती हुई नजर आ रही हैं।
‘राधे’ का ट्रेलर देखकर कई मौकों पर ‘वॉन्टेड’ की याद आती है। सलमान इसमें एक बार फिर वह पुराना डायलॉग दोहराते हैं, ‘एक बार जो मैंने कमिटमेंट कर दी, उसके बाद तो मैं अपने आप की भी नहीं सुनता।’ सभी के चहेते सुपरस्टार सलमान खान अपने अंदाज में वापस लौट आये हैं और अब अपने दर्शकों को बड़ा तोहफा देने वाले हैं। सलमान खान ने कमिटमेंट किया था कि फिल्म 13 मई 2021 को ईद पर रिलीज होगी और वह अपना वादा पूरा भी करने वाले हैं।
बता दें कि फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ के प्रभु देवा निर्देशित किया है। उन्होंने ही फिल्म ‘वॉन्टेड’ बनाई थी। फिल्म में सलमान के अलावा लीड रोल में दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा, जैकी श्रॉफ, गोविंद नामदेव, गौतम गुलाटी होंगे। इसके अलावा फिल्म में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का एक आइटम सॉन्ग भी है।
देखें ट्रेलर :-