1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. भारत के दूसरे अमीर आदमी बने राधाकृष्ण दमानी- जानिए कौन हैं ?

भारत के दूसरे अमीर आदमी बने राधाकृष्ण दमानी- जानिए कौन हैं ?

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारत के दूसरे अमीर आदमी बने राधाकृष्ण दमानी- जानिए कौन हैं ?

डी-मार्ट रिटेल चेन चलाने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्केट के संस्थापक और शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक राधाकृष्ण दमानी भारत के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। अपने 17.5 अरब डॉलर (करीब 1,25,000 करोड़ रुपए) के नेटवर्थ के साथ उन्होंने शिव नाडर, गौतम अडानी जैसे दिग्गजों को पीछ छोड़ दिया है। देश के सबसे अमीर शख्स रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी हैं, जिनका नेटवर्थ 57.4 अरब डॉलर है।

उनकी कंपनी के शेयर में 0.5 प्रतिशत का उठाल आया और उनकी संपत्ति में 400 करोड़ का इजाफा हुआ। दमानी की कंपनी एवेन्यू सुपरमार्केट की शेयर बाजार में लिस्टिंग 21 मार्च 2017 को हुई थी। उस समय कंपनी की कुल पूंजी 39 हजार करोड़ रुपए थी। उस समय यदि कंपनी में निवेश किया जाता तो उसका लाभांश और अन्य सभी लाभ मिलाकर निवेश राशि अब 8.31 लाख रुपए हो जाती।

बताते चले कि, 65 साल के दमानी ने वर्ष 2002 में रिटेल बिजनेस में उतरते हुए मुंबई में पहला स्टोर खोला था। अब देशभर में इसकी संख्या 200 है। इसका मार्केट कैप 1.5 लाख करोड़ रुपए है। रिटेल बाजा में उतरने से पहले दमानी की पहचान शेयर बाजार में दिग्गज निवेशक के तौर पर थी जो अब भी कायम है। हालांकि वह शुरू से ही खुद को लो प्रोफाइल रखते आए हैं।

गौर हो कि दमानी मीडिया और मार्केटिंग की गतिविधियों से दूर रही रहते हैं और सोशल मीडिया से भी ज्यादातर दूर रहते हैं, मार्च 2017 में एवेन्यू सुपरमार्केट का आईपीओ आने के बाद वह उन्हें भारत का रिटेल किंग कहा जाने लगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...