1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. पुलवामा बरसी: राहुल गांधी के विवादित बयान का पात्रा ने किया पलटवार

पुलवामा बरसी: राहुल गांधी के विवादित बयान का पात्रा ने किया पलटवार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पुलवामा बरसी: राहुल गांधी के विवादित बयान का पात्रा ने किया पलटवार

पुलवामा आतंकी हमले की पहली बरसी पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के एक फिर बार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर ट्वीट कर निशाना साधते हुए तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने लिखा कि, इस हमले का सबसे ज्यादा फायदा किसे हुआ?  और इस हमले की जांच में क्या सामने आया? बीजेपी की सरकार के वक्त में यह हमला हुआ था, सुरक्षा में हुई चूक के लिए किसे जिम्मेदार ठहराया गया है? इस ट्वीट के बाद राहुल जमकर ट्रोल हो रहे हैं।

राहुल गांधी के इस ट्वीट का जवाब बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने अपने ट्वीट के जारिए दिया। उन्होंने निशाना साधते हुए लिखा कि, पुलवामा में हुआ हमला नृशंस आतंकी हमला था और यह राहुल का एक नृशंस बयान है। कि किसको फायदा हुआ। देश के जवानों को शहीद करके किसका फायदा हो सकता है, ये सोच कांग्रेस की ही हो सकती है। हमारे जवान हमारे देश का गौरव है, और भारत का हर नागरिक देश के जवानों से बेहद प्यार और सम्मान करता है।

साथ ही प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि, मिस्टर राहुल गांधी, क्या आप फायदे के आगे भी योड़ा सोच सकते हैं? जाहिर तौर पर कतई नहीं। प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि, गांधी परिवार हर चीज में अपना फायदे ही सोचता है इसलिए राहुल गांधी ने अपने की जारिए दर्शा दिया है। गांधी परिवार केवल भौतिक रूप से ही भ्रष्ट नहीं हैं, उनकी आत्माएं भी भ्रष्ट हैं।

आपको बता दें कि पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने चौदह फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में जवानों के काफिलें पर हमला किया था। जिसमें देश के चालीस वीर जवान शहीद हो गए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...