1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. फेसबुक को न्यूज कंटेंट देने वाले पब्लिशर्स को अब भुगतान किया जाएगा, पढ़े

फेसबुक को न्यूज कंटेंट देने वाले पब्लिशर्स को अब भुगतान किया जाएगा, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फेसबुक को न्यूज कंटेंट देने वाले पब्लिशर्स को अब भुगतान किया जाएगा, पढ़े

सोशल मीडिया क्षेत्र की दिग्गज कंपनी फेसबुक ने घोषणा की है कि वह फेसबुक न्यूज के माध्यम से भारतीय पब्लिशर्स को उनके न्यूज कंटेंट के लिए भुगतान करेगी।

आपको बता दें कि फेसबुक ने पिछले साल अमेरिका में न्यूज सर्विस लॉन्च की थी और अब छह महीने के अंदर यह इसे भारत के अलावा यूके, जर्मनी, फ्रांस और ब्राजील में लेकर जा रही है।

फेसबुक की वाइस प्रेजिडेंट कैंपबेल ब्राउन का कहना है कि कंपनी अपने कस्टमर्स की आदतों और न्यूज इन्वेंट्री के आधार पर अनुभव को देखते हुए प्रत्येक देश में न्यूज पार्टनर्स के साथ मिलकर काम करेगी।

ब्राउन का यह भी कहना है, ‘कंपनी पब्लिशर्स के बिजनेस मॉडल का ध्यान रखते हुए लोगों को एक बेहतर अनुभव दिलाने की दिशा में काम करेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...