1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. पति निक जोनास संग बीच पर चिल करते प्रियंका ने शेयर की बेहद सिजलिंग तस्वीर, दिखा रोमांटिक अंदाज

पति निक जोनास संग बीच पर चिल करते प्रियंका ने शेयर की बेहद सिजलिंग तस्वीर, दिखा रोमांटिक अंदाज

By Amit ranjan 
Updated Date

नई दिल्ली : अक्सर अपने हॉट फोटोज के जरिये लोगों का दिल जितने वाली प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर बेहद सिजलिंग अवतार में नजर आ रही है, जो बेहद ही हॉट नजर में आ रहा है। उनकी इस तस्वीर को देखकर फैंस एक बार फिर पागल हो गये है। आपको बता दें कि प्रियंका ने यह तस्वीर ओपरा विनफ्रे को दिये एक धमाकेदार इंटरव्यू के बाद किया है।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर कर अपने फैंस को संडे मॉर्निंग गुड फील करवाया है। इस तस्वीर में प्रियंका बीच पर सन बाथ ले रही हैं। बता दें कि ये प्रियंका की थ्रोबैक तस्वीर है।

इस तस्वीर के साथ ही उन्होंने अपने सपने की बात भी शेयर की। प्रियंका ने लिखा,”एक आइलैंड में नाव चलाने का सपना देख रही हूं… अपने पति निक जोनास के साथ…।” इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग थ्रोबैक 2019 लिखा है और दिल वाले इमोजी को शेयर किया है। यानी ये तस्वीर साल 2019 की है।

 

इस तस्वीर में आप देख सकते है कि प्रियंका चोपड़ा बीच किनारे रखे बीन बैग पर रिलैक्स कर रही हैं। उनके बैकग्राउंड में काफी पीछे उनके पति निक जोनास बीच पर सर्फिंग करने में बिजी हैं। प्रियंका की ये तस्वीर फैंस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। फैंस इस पर कमेंट कर उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे है।

आपको बता दें कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब ‘अनफिनिश्ड’ की चर्चा की हैं। इस बीच उन्होंने अपनी किताब के कुछ महत्वपूर्ण हिस्से को लेकर ओपरा विनफ्रे को इंटरव्यू दिया है।

प्रियंका ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की और धर्म, सेक्युलरिज्म और अलग-अलग कल्चर से आने वाले बच्चों और उन पर उनके प्रभावों पर अपने विचार रखें।

इश दौरान जब ओपरा ने प्रियंका से पूछा कि उनकी किताब कैसे उनकी भारत की पूरी जर्नी को दिखाती है और कैसे लोगों और प्रार्थनाओं के बीच वह कैसे जुड़ाव पाती हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा,”मुझे लगता है कि भारत में ये बहुत कठिन नहीं है, आप सही हैं। हमारे देश में भी कई तरह के धर्म हैं।”

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...