1. हिन्दी समाचार
  2. कर्नाटक
  3. Hijab Controversy: महिलाएं बिकनी पहनें या हिजाब, यह उनकी पसंद है: प्रियंका गांधी

Hijab Controversy: महिलाएं बिकनी पहनें या हिजाब, यह उनकी पसंद है: प्रियंका गांधी

कर्नाटक के हिजाब विवाद पर राजनीति और तेज हो गई है। प्रियंका गांधी ने इस पर ट्वीट किया,और कहा कि महिलाएं क्या पहनें यह अधिकार भारत के संविधान से मिला है। संविधान कुछ भी पहनने की गारंटी देता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को प्रताड़ित करना बंद करे।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Hijab Controversy: महिलाएं बिकनी पहनें या हिजाब, यह उनकी पसंद है: प्रियंका गांधी

 कर्नाटक के हिजाब विवाद पर राजनीति और तेज हो गई है। प्रियंका गांधी ने इस पर ट्वीट किया,और कहा कि महिलाएं क्या पहनें यह अधिकार भारत के संविधान से मिला है। संविधान कुछ भी पहनने की गारंटी देता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को प्रताड़ित करना बंद करे।

प्रियंका के बयान से यह विवाद और तूल पकड़ सकता है। प्रियंका गांधी ने बुधवार को कहा कि महिलाएं बिकनी पहनें या हिजाब, यह उनकी पसंद है। इस मामले में किसी को सलाह देने का कोई अधिकार नहीं है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट के आखिर में अपने कैंपेन का हैशटैग, भी लगाया लड़की हूं, लड़ सकती हूं।

र्नाटक के स्कूल-कॉलेजों में धार्मिक लिबास पर रोक के आदेश के बाद बवाल मचा है। कई जिलों के स्कूलों और कॉलेजों में छात्रों के बीच पथराव भी हुए है। मुस्लिम छात्र-छात्राएं हिजाब पर रोक का विरोध कर रहे हैं। तो वहीं हिंदू छात्र- छात्राएं भगवा दुपट्टा डालकर कैंपस में नारेबाजी कर रहे हैं। जिसके चलते कर्नाटक सरकार ने 3 दिन स्कूलों और कॉलेजों को बदं करने का फैसला लिया है।

हिजाब विवाद की यूपी चुनाव तक में गूंज

कर्नाटक के हिजाब विवाद ने यूपी की चुनावी सियासत में भी एंट्री कर ली है। सदद्दुीन ओवैसी और बीजेपी इस मामले पर आमने सामने हो गए हैं। हिजाब विवाद को लेकर दिल्ली और मुंबई में भी प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। मुंबई में समाजवादी पार्टी मुस्लिम छात्राओं के समर्थन में अभियान चला रही है।

कर्नाटक हाईकोर्ट में चल रही हिजाब की सुनवाई

कर्नाटक हाईकोर्ट में हिजाब के मुद्दे पर सुनवाई चल रही है। मुस्लिम छात्राओं ने हिजाब पहनने के अधिकार लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। बीजेपी का कहना है कि छात्राओं के वकील कांग्रेस नेता हैं। और इससे साबित होता है, कि इस विवाद को भड़काने में कांग्रेस का ही हाथ है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...