1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. जर्नलिस्ट नीलांशु की मौत के बाद बोली प्रियंका गांधी : पत्रकारों के लिए की बीमा कवर हो, पढ़े

जर्नलिस्ट नीलांशु की मौत के बाद बोली प्रियंका गांधी : पत्रकारों के लिए की बीमा कवर हो, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जर्नलिस्ट नीलांशु की मौत के बाद बोली प्रियंका गांधी : पत्रकारों के लिए की बीमा कवर हो, पढ़े

लखनऊ में ‘इंडिया टुडे’ ग्रुप के सीनियर रिपोर्टर नीलांशु शुक्ला की कोरोना से मौत हो गई है। वह महज 30 साल के थे और ‘आजतक’ चैनल में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

इंडिया टुडे ग्रुप के न्यूज डायरेक्टर राहुल कंवल ने नीलांशु की मौत की खबर अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए ईश्वर से उनके परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

वही कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने भी इस मामले में अपने विचार प्रकट किए है। आपको बता दे कि उन्होंने मांग करते हुए कहा है कि पत्रकारों को बीमा कवर दिया जाए।

प्रियंका गांधी ने फेसबुक पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘बहुत ही दुखद खबर. लखनऊ के नौजवान पत्रकार नीलांशू शुक्ला जी हमारे बीच नहीं रहे. वो कई दिनों से कोरोना से लड़ाई लड़ रहे थे. नीलांशू शुक्ला जी एक होनहार पत्रकार थे. कई बार मैंने स्वयं उन्हें कार्य करते देखा है।

https://www.facebook.com/priyankagandhivadra/posts/657404585200097

भावभीनी श्रद्धांजलि. ईश्वर इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों को कष्ट सहने का साहस दें. मैंने पहले भी इस मुद्दे को उठाया था कि पत्रकार साथी इस संकट के समय में सूचनाएं देने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं. यूपी सरकार को नीलांशू शुक्ला जी के परिवार को आर्थिक मदद व सभी पत्रकारों को बीमा कवर देना चाहिए।

https://www.facebook.com/yadavakhilesh/posts/3398221700200649

आपको बताते चले कि इससे पहले यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी पत्रकार के साथ अपनी तस्वीर को साझा करते हुए उनके निधन पर दुःख प्रकट किया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...