कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को नई दिल्ली के सरकारी बंगले को खाली करने के लिए कहा गया था जिसकी अंतिम तिथि एक अगस्त है। सरकारी आदेश के अनुसार प्रियंका गांधी ने इसे स्वीकार किया और वो एक अगस्त को बंगला खाली कर देगी।
आपको बता दे, यह सरकारी बंगला बोजेपी के राज्यसभा के सांसद अनिल बलूनी को आवंटित हुआ है। यही कारण है कि अब शिष्टाचार के तौर पर प्रियंका गांधी ने अनिल बलूनी को 31 जुलाई से पहले सपरिवार चाय पर आने का न्यौता दिया है।
दरअसल कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी साल 1997 से ही इस बंगले में रह रही है और प्रियंका गांधी सकारात्मक माहौल के साथ घर छोड़ना चाहती हैं। हालांकि अनिल बलूनी की और से अभी कोई जवाब नहीं आया है।
ज्ञात हो, 35 लोधी एस्टेट में प्रियंका गांधी ने पिछले 23 सालों के दौरान जो निर्माण करवाया है या जो अंदरूनी सजावट करवाई है उसे जस का तस छोड़ कर जाएंगी।