1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. रेहटी के निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने मचाया हंगामा

रेहटी के निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने मचाया हंगामा

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने पहले गैस की समस्या बताकर भर्ती किया था, लेकिन इलाज के दौरान अचानक मरीज की जान चली गई।

By: Naredra 
Updated:
रेहटी के निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने मचाया हंगामा

सीहोरः बुधनी-रेहटी क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब रेहटी के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती एक मरीज की इलाज के दौरान जान चली गई। जानकारी के अनुसार, बोरघाटी निवासी मनीराम की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पहले शासकीय अस्पताल ले जाया गया था, जहां से हालत गंभीर बताते हुए उन्हें रेफर किया गया।

इसके बाद परिजन उन्हें रेहटी स्थित विजयासन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने पहले गैस की समस्या बताकर भर्ती किया था, लेकिन इलाज के दौरान अचानक मरीज की जान चली गई। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों को बताया कि मरीज को हार्ट अटैक आया था, जिससे उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

इधर, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा किया और उचित कार्रवाई की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना प्रभारी एवं प्रभारी तहसीलदार मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। फिलहाल पूरे मामले की जांच की बात कही जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...