1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. राष्ट्रपति ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है

राष्ट्रपति ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
राष्ट्रपति ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई अब आपको जल्द राज्यसभा में दिखाई देने वाले है क्यूंकि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें राज्यसभा के लिए नामित कर दिया है। पूर्व में नामित किए गए सदस्य के सेवानिवृत्त होने के कारण रिक्त हुए पद को भरने के लिए राज्यसभा में पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई को  भेजा जा रहा है।

गृहमंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक भारत के संविधान के अनुच्छेद 80 के खंड 3 के साथ पठित खंड 1 के उपखंड क की शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए राष्ट्रपति कोविंद ने गोगोई को नामित किया है। मंत्रालय के संयुक्त सचिव सुधेश कुमार शाही ने यह अधिसूचना पत्र जारी किया है।

बता दें कि पूर्व मुख्य न्यायाधीश गोगोई अयोध्या मामला, आरटीआई दायरे में सीजेआई कार्यालय, राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी), राफेल मामला, अमिताभ बच्चन की आय का मामला जैसे मामलों में फैसला दे चुके हैं।

अयोध्या के मामले में दिया गया उनका फैसला इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ क्यूंकि 500 साल से यह विवाद चला आ रहा था लेकिन इनकी अध्यक्षता वाली पीठ ने ऐतिहासिक निर्णय देते हुए राम मंदिर के पक्ष में निर्णय दिया वही मुस्लिमों को अलग से 5 एकड़ ज़मीन देने का निर्णय दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...