1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति कोविंद ने महिलाओं को दी बधाई

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति कोविंद ने महिलाओं को दी बधाई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति कोविंद ने महिलाओं को दी बधाई

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओँ को ट्विटर के जरिए बधाई दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि, भारत और पूरी दुनिया की महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं। हम महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान को सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिज्ञा की फिर से दोहराएं, ताकि वे अपनी इच्छा अनुसार अपनी आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में बिना रुके आगे बढ़ सकें।

वहीं राष्ट्रपति कोविंद ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा कि, यह दिवस, समाज, देश एवं विश्‍व के निर्माण में महिलाओं की महत्‍वपूर्ण भूमिका तथा अथक प्रयासों के लिए, उनके प्रति सम्‍मान प्रदर्शित करने का अवसर है। साथ ही उन्हें कहा कि, महिलाएं अपने भविष्य अपनी इच्‍छानुसार, अपनी आशाओं व आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में निर्बाध रूप से आगे बढ़ती रहें। महिलाओं ने जीवन के हर क्षेत्र में छाप छोड़ी और अपनी दक्षता, समर्पण एवं प्रतिबद्धता का परिचय दिया।

बता दें कि, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस  पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी ट्विटर के जरिए महिलाओं को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्वीट में  लिखा है कि, भारत में नारी का स्थान सर्वोच्च रहा है और आज कोई भी क्षेत्र (सेना,खेल पुलिस,शिक्षा,देशसेवा) महिलाओं के योगदान से अछूता नहीं है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी माताओं, बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं। देश को अग्रणी बनाने में आपका योगदान सराहनीय है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...