कल मुंबई पुलिस की प्रेस कांफ्रेंस के बाद टीआरपी कांड का खुलासा हुआ था जिसके बाद से ही इस मामले ने तूल पकड़ लिया है।
मुंबई पुलिस के कमिश्नर ने टीआरपी से छेड़छाड़ करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।
इसमें दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और रिपब्लिक टीवी व दो मराठी चैनलों समेत तीन चैनलों को जांच के घेरे में लिया गया है। अभी तक यह जांच मुंबई तक ही सीमित है।
इसी पर सूचना सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने कहा, फ्री प्रेस हमारे लोकतंत्र की विशेषता और संविधान द्वारा दिए गए आदर्श है।
Free press is a defining feature of our democracy and a cherished ideal of the Constitution. Trampling on media freedom will not be tolerated by people of India.
Targeting of the media by #Congress and its allies is against all principles of democracy and is unacceptable.
— Prakash Javadekar (@PrakashJavdekar) October 8, 2020
भारत के लोगों द्वारा मीडिया की आजादी पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस और उसके सहयोगियों द्वारा मीडिया को निशाना बनाना लोकतंत्र के सभी सिद्धांतों के खिलाफ है और अस्वीकार्य है। ”
टीआरपी मामले पर कल बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का ट्वीट सामने आया था, जिसमें उन्होंने कांग्रेस को घेरा था।
Shooting the messenger is an art the Congress, their allies and eco-system have mastered. They’ve been unapologetic about it since the Emergency.
Their assaults on @republic and trampling over media freedom will never be tolerated by the people of India.
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) October 8, 2020
उन्होंने ट्वीट में लिखा – ” मैसेंजर को गोली मारना कांग्रेस की कला है। उनके सहयोगियों और इको सिस्टम को इसमें महारत हासिल है। इमरजेंसी के बाद भी इन्हें इस पर कोई खेद नहीं है। न्यूज चैनल पर हमला और मीडिया की आजादी पर हमला भारत के लोगों द्वारा कभी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
TRP (Television Rating Point) एक ऐसा टूल प्रोवाइड करता है जिसके द्वारा ये पता लगाया जाता है की कौन सा टीवी चैनल सबसे ज्यादा देखा जा रहा है या कौन सा शो सबसे ज्यादा देखा जा रहा है और लोग उसे दिन में कितने बार और कितने समय के लिए देख रहे है।