1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. प्रकाश जावड़ेकर ने कहा- कांग्रेस के अचानक गायब हो जाने से बीजेपी दिल्ली में हारी

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा- कांग्रेस के अचानक गायब हो जाने से बीजेपी दिल्ली में हारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रकाश जावड़ेकर ने कहा- कांग्रेस के अचानक गायब हो जाने से बीजेपी दिल्ली में हारी

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दिल्ली चुनाव में बीजेपी के हार का जिम्मेदार कांग्रेस का अचानक गायब हो जाना बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अचानक गायब हो जाने से आप और बीजेपी के बीच सीधे मुकबाले की स्थिती पैदा हो गई।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, दिल्ली चुनाव में बीजेपी हारी क्योंकि कांग्रेस अचानक गायब हो गई थी। यह अलग विषय है कि कांग्रेस खुद गायब हो गई या लोगों ने ऐसा कर दिया या फिर उनका वोट आप को गया। कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में 26 प्रतिशत वोट मिला था लेकिन दिल्ली चुनाव में सिर्फ 4 प्रतिशत मिला। गौर हो कि, दिल्ली चुनाव में प्रचंड बहुमत हालिस करते हुए आम आदमी पार्टी ने 70 में से 62 सीटों पर कब्जा जमाया था, जबकि बीजेपी के खाते में सिर्फ 8 सीट आई।

इसके आगे उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के गायब होने पर बीजेपी और आप के बीच सीधी टक्कर थी। हमने 42 फीसदी वोट की उम्मीद की थी और 48 आप के लिए, लेकिन हम 3 प्रतिशत से फेल हुए। बीजेपी को 39 फीसदी वोट मिले हैं, जबकि आप को 51 फीसदी मिले हैं। चुनावों में उतार-चढ़ाव होता रहता है। लेकिन बीजेपी को इन सभी चीजों का विश्लेषण करना है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...