1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. पॉजिटिव न्यूज़: 90 सैंपल नेगेटिव, 2 दिन से कोई नया मरीज नहीं

पॉजिटिव न्यूज़: 90 सैंपल नेगेटिव, 2 दिन से कोई नया मरीज नहीं

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पॉजिटिव न्यूज़: 90 सैंपल नेगेटिव, 2 दिन से कोई नया मरीज नहीं

उत्तराखंड के लिए राहत की खबर है। यहां कल भी कोई कोरोना से पीड़ित मरीज नहीं मिला है।

आपको बता दे, कल आई जांच रिपोर्ट में 90 सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं, जबकि 354 सैंपल की रिपोर्ट आने का इंतजार है।

आकंड़े देखे तो, प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमण के 37 मामले आए हैं, इनमें नौ मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। सिर्फ 28 मरीज है जिनका इलाज़ हो रहा है।

दरअसल इससे पहले पांच दिनों तक भी कोई केस सामने नहीं आया था लेकिन दो दिन पहले 2 जमातियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी।

ज्ञात हो, सरकार ने उत्तर भारत के प्रसिद्ध पूर्णागिरि मेले को भी स्थगित कर दिया है। 11 मार्च से मेला शुरू हुआ था। जो 15 जून तक चलना था लेकिन 17 मार्च को ही यह बंद हो गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...