जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है, दरअसल वरिष्ठ पत्रकार पूजा सेठी ने यहां बतौर ग्रुप एडिटर कमान संभाल ली है। पूजा सेठी इससे पहले स्वास्थ्य’ क्षेत्र की प्रमुख वेबसाइट myupachaar में बतौर वाइस प्रेजिडेंट काम कर रही थी।
पूजा सेठी ने यहां तक़रीबन सवा साल काम किया है। पूजा सेठी इससे पहले देश के प्रमुख मीडिया समूह ‘जागरण प्रकाशन लिमिटेड’ की डिजिटल विंग ‘जागरण न्यू मीडिया’ में काम कर चुकी है और यहां डिजिटल हेड भी रह चुकी है।
पूजा सेठी ने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन और मिरांडा हाउस से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इससे पहले वो दूरदर्शन में भी काम कर चुकी है।