1. हिन्दी समाचार
  2. राजनीति
  3. कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर शाशि और मल्लिकार्जुन में काटे की टक्कर, 19 अक्टूबर को खुलेगा किस्मत का पिटारा

कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर शाशि और मल्लिकार्जुन में काटे की टक्कर, 19 अक्टूबर को खुलेगा किस्मत का पिटारा

17 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के लिए शशि थरूर के साथ मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। कांग्रेस में एक पद एक व्यक्ति के नियम के आधार पर मल्लिकार्जुन खड़गे अध्यक्ष पद के लिए राज्यसभा में विपक्ष के नेता के पद से इस्तीफा देंगे।

By आकृति जायसवाल 
Updated Date

कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू हो गया। सबसे पहला नॉमिनेशन शशि थरूर ने भरा। इसके बाद गांधी फैमिली की पसंद मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी नॉमिनेशन फाइल कर दिया। सूत्रो की माने तो उससे खड़गे का अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। खड़गे के नॉमिनेशन के समय कांग्रेस के 30 बड़े नेता मौजूद रहे, जबकि शशि थरूर अलग-थलग दिखे।

कांग्रेस में बदलाव की वकालत करने वाले जी-23 समूह के नेता आनंद शर्मा और मनीष तिवारी भी खड़गे के प्रस्तावकों में शामिल थे। इससे पहले, मनीष तिवारी ने कहा कि वह और उनके साथी आनंद शर्मा खड़गे को सपोर्ट करेंगे।

17 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के लिए शशि थरूर के साथ मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक- कांग्रेस में एक पद एक व्यक्ति के नियम के आधार पर मल्लिकार्जुन खड़गे अध्यक्ष पद के लिए राज्यसभा में विपक्ष के नेता के पद से इस्तीफा देंगे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर ने पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। दोनों नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया।

 

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज नामांकन की आखिरी तारीख है। मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पर्चा भरा। इन दोनों नेताओं के अलावा झारखंड के कांग्रेस नेता केएन त्रिपाठी ने भी नामांकन दाखिल किया। इससे पहले दिग्विजय सिंह ने ऐलान कर दिया कि वे अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज नामांकन की आखिरी तारीख है। मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पर्चा भरा। इन दोनों नेताओं के अलावा झारखंड के कांग्रेस नेता केएन त्रिपाठी ने भी नामांकन दाखिल किया. इससे पहले दिग्विजय सिंह ने ऐलान कर दिया कि वे अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे।

दिग्विजय सिंह ने ये ऐलान अध्यक्ष पद की रेस में मल्लिकार्जुन खड़गे के शामिल होने के बाद किया। अब कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में मुकाबला मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद शशि थरूर और केएन त्रिपाठी के बीच रह गया है। नामांकन वापसी की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर है।

साथ ही कहा मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे, इस पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हमारे वरिष्ठ नेताओं ने मिलकर मल्लिकार्जुन खड़गे के नामांकन के संबंध में निर्णय लिया है। मैं उनके लिए प्रस्तावक बनूंगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...