1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. Loksabha Election: दिग्विजय सिंह के क्षेत्र में गरजे अमित शाह, बोले- राजगढ़ को बंटाढार करना है क्या?

Loksabha Election: दिग्विजय सिंह के क्षेत्र में गरजे अमित शाह, बोले- राजगढ़ को बंटाढार करना है क्या?

राजगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने 14 बार लिया दिग्विजय का नाम, कहा वो बड़े आदमी हैं उनका सम्मान है, सम्मान से हराना है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

लोकसभा चुनाव 2024 में मिशन 400 पार लेकर चल रही भाजपा मध्यप्रदेश में पूरी ताकत से चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। शुक्रवार को केन्द्रीय गृहमंत्री मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार कर रहे हैं और दिग्विजय के गढ़ में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। अपने भाषण के दौरान अमित शाह ने 14 बार दिग्विजय सिंह का नाम लिया और उन्हें बंटाधार कहकर बुलाते हुए शायराना अंदाज में दिग्विजय पर जमकर निशाना साधा।

शाह का शायराना अंदाज

राजगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने शायराना अंदाज में दिग्विजय सिंह पर हमला बोला। अमित शाह ने कहा कि दिग्विजय सिंह की परमानेंट विदाई का वक्त आ चुका है और उनकी परमानेंट विदाई जरूर करो लेकिन आशिक का जनाजा है जरा धूम से निकले। बड़ी लीड से हराओ, बड़ी लीड से हराकर घर पर उन्हें बिठाओ यही कहने आया हूं। दिग्विजय सिंह बड़े आदमी हैं उनका सम्मान है इसलिए सम्मान से ही बड़ी लीड से हराना है घर बिठाना है।

दिग्विजय पर जमकर बरसे शाह

राजगढ़ में दिग्विजय सिंह पर अमित शाह जमकर बरसे। मंच से 14 बार अमित शाह ने दिग्विजय सिंह का नाम लेकर बार-बार उन्हें बंटाधार कहा। शाह ने कहा कि जिन्होंने मध्यप्रदेश का बंटाधार किया था उन दिग्विजय सिंह को हराकर आप रोडमल नागर को जिताएंगे। ये दिग्गी राजा और कांग्रेस पार्टी राम मंदिर को 70 साल से लटका रही है अटका रही थी भटका रही थी।

लेकिन नरेन्द्र मोदी ने दूसरी बार पीएम बनाने के बाद पांच ही साल में केस जीता भूमि पूजन किया और 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा करके जय श्रीराम कर दिया। दिग्विजय पर हमला करते हुए शाह ने कहा कि दिग्गी राजा के समय में एमपी नक्सलवाद से पीड़ित प्रदेश माना जाता था। भाजपा सरकार ने एमपी को नक्सलवाद से मुक्त कराया। दिग्गी राजा के शासन में मैं महाकाल के दर्शन करने गुजरात से उज्जैन आता था तो गहरी नींद लगती थी लेकिन जब मध्यप्रदेश में आता था अपने आप नींद खुल जाती थी क्योंकि रोड में बहुत बहुत गड्ढे होते थे गडढे में गाड़ी धड़ाम से गिरती थी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...