1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. Loksabha Election: कांग्रेस पर बरसे शिवराज सिंह चौहान, बोले- अगर सत्ता में आई तो विरासत टैक्स लगा देगी!

Loksabha Election: कांग्रेस पर बरसे शिवराज सिंह चौहान, बोले- अगर सत्ता में आई तो विरासत टैक्स लगा देगी!

लोकसभा चुनावों के बीच कांग्रेस की सीनियर नेता सैम पित्रोदा ने बवाल खड़ा कर दिया है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

लोकसभा चुनावों के बीच कांग्रेस की सीनियर नेता सैम पित्रोदा ने बवाल खड़ा कर दिया है। दूसरे चरण के मतदान होने से ठीक दो दिन पहले 24 जनवरी को सैम पित्रोदा ने कहा था कि Inheritance Tax तो लगना ही चाहिए। अब ये पूरा मामला तब शुरू हुआ जब पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने चुनावी भाषण में कांग्रेस पर कड़े आरोप लगाए। सैम पित्रोदा को लेकर अब मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का बयान भी सामने आ गया है।

शिवराज सिंह ने कहा कि सैम पित्रोदा जैसे लोग ही कांग्रेस को सलाह देते हैं। कांग्रेस अगर सत्ता में आई तो विरासत टैक्स लगा देगी। उन्होंने इसके लिए अमेरिका का उदाहरण दिया। अमेरिका में यह भी प्रावधान कि मृत्यु के बाद संपत्ति का 55 प्रतिशत हिस्सा सरकार ले लेती है। भारत की संस्कृति भारत के जीवन मूल्य भारत की परंपरा अलग है। गरीब और किसान पैसे बचाते हैं पेट काट काट कर ताकि आने वाले पीढ़ी को कुछ देकर जा सके। विरासत टैक्स लगाकर इस परंपरा को कांग्रेस खत्म करना चाहती है।

पूर्व सीएम ने आगे कहा कि पहले यह टैक्स था लेकिन जनता के दबाव में टैक्स को कांग्रेस में खत्म किया था। राजीव गांधी ने इसी लिए इसको हटाया होगा ताकि मां की संपत्ति उन्हें मिल जाए। कांग्रेस को यह स्पष्ट करना होगा कि उसके इरादे क्या है। कांग्रेस जिस रास्ते पर चल रही वह खतरनाक रास्ता है। एक तरफ विरासत टैक्स तो दूसरी तरफ जातिगत जनगणना की बात करती है। कांग्रेस देश को टुकड़ों में बांटना चाहती है।

कांग्रेस का इरादा आदिवासी और ओबीसी के अधिकारों को बांट देने का है। कांग्रेस के इरादे को देश कभी स्वीकार नहीं करेगा। राहुल गांधी और सोनिया गांधी अपनी मंशा बताए। कांग्रेस जनगणना और आरक्षण जैसे मुद्दे पर दलित, आदिवासी और ओबीसी के अधिकतर छीनना चाहती है। राहुल गांधी के सैम पित्रोदा सामान्य व्यक्ति नहीं गुरु है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...