1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. विरोध प्रदर्शन पर गरमाई राजनीति, कांग्रेस ने की बीजेपी कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग

विरोध प्रदर्शन पर गरमाई राजनीति, कांग्रेस ने की बीजेपी कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने 20 फरवरी को कांग्रेस कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया था। कांग्रेस ने इस घटना को असंवैधानिक, अलोकतांत्रिक और आपराधिक कृत्य बताते हुए दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

By: Naredra 
Updated:
विरोध प्रदर्शन पर गरमाई राजनीति, कांग्रेस ने की बीजेपी कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग

मंदसौरः मध्य प्रदेश के मंदसौर में 20 फरवरी को बीजेपी कार्यकर्ताओं के द्वारा कांग्रेस कार्यालय के सामने किए विरोध प्रदर्शन को लेकर राजनीति गरमा गई है। जिला कांग्रेस कमेटी ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है और कार्रवाई की मांग की है।

आपत्तिजनक नारेबाजी का लगाया आरोप

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं श्रीमती सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी की। इतना ही नहीं, कांग्रेस नेताओं के चित्र पर कालिख पोतने और राहुल गांधी का पुतला दहन करने का भी आरोप लगाया। कांग्रेस का कहना है कि इस दौरान कार्यालय के बाहर भय और तनाव का माहौल बन गया था।

बीजेपी कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज करने की मांग

उन्होंने कहा कि उस दौरान कांग्रेसजनों ने संयम बरतते हुए स्थिति को शांत बनाए रखा, अन्यथा हालात और अधिक गंभीर हो सकते थे। घटना के दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद था और पूरी घटना के वीडियो सोशल मीडिया तथा मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक हुए हैं। कांग्रेस ने इस घटना को असंवैधानिक, अलोकतांत्रिक और आपराधिक कृत्य बताते हुए कहा कि इस तरह के लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...