1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. उज्जैन में पुलिस की सूझबूझ, दंपती की बचाई जान, व्हाट्सएप स्टेटस बना सुराग

उज्जैन में पुलिस की सूझबूझ, दंपती की बचाई जान, व्हाट्सएप स्टेटस बना सुराग

जानकारी के मुताबिक नजरपुर गांव निवासी आसिफ पटेल और उनकी पत्नी रीना पटेल पारिवारिक विवाद के चलते लंबे समय से मानसिक तनाव में थे। इसी तनाव के चलते दोनों ने यह कदम उठाने का फैसला किया।

By: Naredra 
Updated:
उज्जैन में पुलिस की सूझबूझ, दंपती की बचाई जान, व्हाट्सएप स्टेटस बना सुराग

उज्जैनः मध्यप्रदेश के उज्जैन में पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। घट्टिया थाना क्षेत्र के नजरपुर गांव में आत्महत्या का प्रयास कर रहे पति-पत्नी को पुलिस ने समय रहते बचा लिया। चौंकाने वाली बात ये रही कि इस पूरे मामले का सुराग एक व्हाट्सएप स्टेटस से मिला, जिसके बाद पुलिस ने मिनटों में कार्रवाई की।

जानकारी के मुताबिक नजरपुर गांव निवासी आसिफ पटेल और उनकी पत्नी रीना पटेल पारिवारिक विवाद के चलते लंबे समय से मानसिक तनाव में थे। इसी तनाव के चलते दोनों ने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाने का फैसला किया।

आसिफ ने घटना से पहले व्हाट्सएप पर स्टेटस डालकर अपनी परेशानी जाहिर की थी। स्टेटस की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी करण खोवाल ने तुरंत टीम को मौके पर रवाना किया। जब पुलिस घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था, और खिड़की से देखने पर दोनों फंदे पर झूलते नजर आए।

ऐसे में पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए एक तरफ बातचीत कर उनका ध्यान भटकाया, वहीं दूसरी टीम को अंदर प्रवेश करने का संकेत दिया। दरवाजा तोड़कर पुलिस ने तुरंत दोनों को नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के बाद दोनों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

होश में आने के बाद दंपती ने पारिवारिक विवाद और प्रताड़ना को इस कदम की वजह बताया। फिलहाल पुलिस ने मामले में समझाइश देते हुए जांच का आश्वासन दिया है।

उज्जैन से संवाददाता प्रियंक की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...