1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. गोली कांड के आरोपी को पुलिस ने नागपुर से किया गिरफ्तार

गोली कांड के आरोपी को पुलिस ने नागपुर से किया गिरफ्तार

पुलिस जांच में सामने आया कि इस वारदात को बाबू सिंधी और निखिल कंजा ने अंजाम दिया था, जो कथित तौर पर छोटू चौबे गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं। दोनों आरोपियों और घायल युवक के बीच करीब एक साल से पुरानी रंजिश चली आ रही थी।

By: Naredra 
Updated:
गोली कांड के आरोपी को पुलिस ने नागपुर से किया गिरफ्तार

जबलपुरः घमापुर थाना क्षेत्र में 29 मार्च की रात हुई सनसनीखेज फायरिंग की घटना में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी बाबू सिंधी को नागपुर से गिरफ्तार करने के बाद अब दूसरे आरोपी निखिल कंजा को भी पुलिस ने दबोच लिया है।

थाना प्रभारी दिनेश गौतम जानकारी के अनुसार, 29 मार्च की रात चुंगी चौकी और कांचघर चौक के बीच यश थराट नामक युवक पर फायरिंग की गई थी। इस हमले में यश थराट घायल हो गया था, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था।

पुलिस जांच में सामने आया कि इस वारदात को बाबू सिंधी और निखिल कंजा ने अंजाम दिया था, जो कथित तौर पर छोटू चौबे गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं। दोनों आरोपियों और घायल युवक के बीच करीब एक साल से पुरानी रंजिश चली आ रही थी, जिसके चलते इस फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया।

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की थी और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश तेज की गई। फरार चल रहे बाबू सिंधी को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया, जबकि निखिल कंजा को मुखबिर की सूचना पर मेडिकल अस्पताल से हिरासत में लिया गया। बताया जा रहा है कि वह भी घटना के दौरान घायल हो गया था और इलाज के लिए भर्ती था।

जबलपुर से संवाददाता दिनेश चौधरी की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...