1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. तीन मई तक बढ़ा लॉकडाउन,पीएम ने देश से मांगे सात वचन, पढ़िए

तीन मई तक बढ़ा लॉकडाउन,पीएम ने देश से मांगे सात वचन, पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
तीन मई तक बढ़ा लॉकडाउन,पीएम ने देश से मांगे सात वचन, पढ़िए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को सम्बोधित किया है। दरअसल देश में जारी 21 दिनों का लॉकडाउन आज खत्म हो गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सभी की तरफ से सुझाव आए हैं कि लॉकडाउन को बढ़ाया जाए. सभी के सुझावों को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है कि लॉकडाउन को तीन मई तक के लिए बढ़ाया जाए. सभी लोग अनुशासन के साथ घर में रहें।

इसके साथ ही उन्होंने देश वासियों से सात वचन मांगे है ,आइये जानते है उनके बारे में –

अपने घर के बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें विशेषकर ऐसे व्यक्ति जिन्हें पुरानी बीमारी हो उनकी हमें एक्स्ट्रा केयर करनी है, उन्हें कोरोना से बहुत बचाकर रखना है।

लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग की लक्ष्मण रेखा का पूरी तरह पालन करें, घर में बने फेसकवर या मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।

अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए, आयुष मंत्रालय द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें, गर्म पानी, काढ़ा, इनका निरंतर सेवन करें।

कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने में मदद करने के लिए आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप जरूर डाउनलोड करें। दूसरों को भी इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करें।

जितना हो सके उतने गरीब परिवार की देखरेख करें, उनके भोजन की आवश्यकता पूरी करें।

आप अपने व्यवसाय, अपने उद्योग में अपने साथ काम करे लोगों के प्रति संवेदना रखें, किसी को नौकरी से न निकालें।

देश के कोरोना योद्धाओं, हमारे डॉक्टर- नर्सेस, सफाई कर्मी-पुलिसकर्मी का पूरा सम्मान करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...