1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. PM मोदी ने चीन के PM को लिखा पत्र, कहा- भारत आपके साथ है

PM मोदी ने चीन के PM को लिखा पत्र, कहा- भारत आपके साथ है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
PM मोदी ने चीन के PM को लिखा पत्र, कहा- भारत आपके साथ है

चीन में कोरोना वायरस के कारण हाहाकार मचा हुआ है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और चीन के लोगों से एकजुटता व्यक्त की है। पीएम मोदी ने चीनी राष्ट्रपति को पत्र लिखकर भारत की ओर से सहायता की पेशकश की है।

चीन में फैले कोरोना नाम के वायरस ने पूरी दुनिया में हाहाकार मचा रखा है। इस वायरस की चपेट में आने से आठ सौ से ज्यादा चीनी लोगों को मौत हो चुकी है। वहीं यह खतरनाक वायरस हर रोज लोगों को अपना शिकार बना रहा है। जिसे लोगों की मौत के आंकड़े बढ़ते ही जा रहे है।  

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनफिंग को पत्र लिखकर मदद की पेशकश की है। पीएम मोदी ने कोरोना वायरस के प्रकोप को लेकर चीन के लोगों के साथ भारत की एकजुटता व्यक्त की। बता दें कि, हाल ही में भारत ने करीब 400 से अधिक छात्रों को चीन के वुहान शहर से वापस भारत लाया है।

वहीं चीन से लौटे भारतीय छात्रों में भी इस खतरनाक वायरस के लक्षण पाए गए है। जिस वजह से काफी सावधानियां बरती जा रही है। कोरोना नाम के वायरस को भारत में फैलने से रोकने  के लिए काफी सावधानी बरती जा रही है। आपको बता दें कि, भारत में भी अबतक पांच मामले कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों के सामने आ चके है। यह वह लोगों है जो हाल ही चीन से भारत लौटे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...